पांगी में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा

 पांगी में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा

चंबा/पांगी : जितेन्द्र खन्ना / उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एस


डीएम पांगी रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में एसडीएम रजनीश शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम साफ रहा तो उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कला केंद्र किल्लाड़ में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मौसम की स्थिति विपरीत रही तो आवासीय आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान परेड के बाद सांस्कृतिक और देशभक्ति से संबन्धित कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

बैठक में तहसीलदार पांगी साजन बग्गा, स्वास्थ्य विभाग से सरजन विशाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक