जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण

जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण

 


मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, वन,पर्यटन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज वन विभाग द्वारा बवेली में जायका परियोजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण।

हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र परियोजना एवं आजीविका सुधार योजना जायका जापान सरकार द्वारा वित्त पोषित है। उसके अंतर्गत निर्मित बवेली के बहुउद्देशीय बिक्री केंद्र का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत नेचर पार्क और भवन निर्माण के लिए 12 लाख स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू वन मंडल में जायका परियोजना के अंतर्गत 12 करोड़ खर्च कर वन विकास समितियां व स्वयं सहायता समूह को गठित कर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक 66 स्वयं सहायता समूह इस योजना से जोड़कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बिक्री करके अपनी आजीविका का उपार्जन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उत्पादों को निर्मित करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें जीविकोपार्जन के लिए सक्षम करना है। इसके साथ साथ ही पारंपरिक उत्पादों एवं पारंपरिक अनाजों से संबंधित पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।इस अवसर पर विधायक मनाली विधानसभा भुनेश्वर गौड़ ने भी अपने विचार रखे तथा कहा कि इस प्रकार की बहुद्देश्यीय बिक्री केंद्रों का निर्माण कुल्लू के साथ-साथ मनाली में भी किया जाना चाहिए ताकि अधिकाधिक ग्रामीण महिलाओं को इनसे जोड़कर लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर एडिशनल पीसीसीएफ नागेश गुलेरिया,ज़िला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार,उपाध्यक्ष बीर सिंह, वरिष्ठ नेता हरिचंद शर्मा, प्रेम शर्मा, आशा ठाकुर, दीपिका, अरुना ठाकुर,

बीडीसी सदस्य गणेश, पार्षद कुब्जा ठाकुर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक