पंजाब रोडवेज बस का देहरा में हुआ एक्सीडेंट


 कांगड़ा के देहरा में पंजाब रोडवेज की बस हादसाग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा रानीताल के पास हुआ। ज्वालामुखी से पहले ही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यात्री घायल हुए, जिनमें से 2 को 108 एंबुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। अगर बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो बस पलट भी सकती थी। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। बस सवारियों से भरी हुई थी।

दुर्घटना की वजह शिमला से मटौर नेशनल हाईवे के बीच चल रहा काम है। बारिश के कारण सड़क पर पड़ी मिट्टी से फिसलन हो रही है, जिससे बस भी फिसल गई और संतुलन बिगड़ने से बस पेड़ में जा घुसी। रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने हादसे की पुष्टि की।

#himachalmedia

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक