छोटी ने बड़ी बहन को किडनी दान कर दी नई जिन्दगी

छोटी ने बड़ी बहन को किडनी दान कर दी नई जिन्दगी 


हिमाचल में जुड़वा पैदा छोटी बहन ने बड़ी बहन को किडनी दान कर नई जिंदगी दी। असल में बड़ी बहन पिछले कई वर्षों से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि बड़ी बहन मीना देवी की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिसके बाद छोटी बहन चंपा कुमारी ने अपनी किडनी देने की इच्छा जताई। उसके बाद प्रत्यारोपण को लेकर विभिन्न प्रकार की जांच हुई।

सरकाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल में साल 1972 में ठाकुर बृजलाल के घर जुड़ा बेटियां हुईं। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1991 में ग्राम मसयानी में साधन सम्पन्न परिवारों में एक ही दिन उनकी शादी हुई। शादी के बाद दोनों बहनों का जीवन खुशियों से बीत रहा था। किडनी दान करने का ऑपरेशन 27 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। अब दोनों बिल्कुल ठीकहैं। परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सब चंपा देवी की तारीफ कर रहे हैं।

#himachalmedia

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक