फर्जी सैनिक बताकर PM की सभा में घुसने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में

फर्जी सैनिक बताकर PM की सभा में घुसने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में 


आरोपी ने एनएसजी के पठानकोट हब में डेप्यूटेशन पर होने की बात कही 

अधिकारी ने बताया की संदेह तब पैदा हुआ जब उन्होंने देखा कि आरोपी ने 13 जनवरी को जारी विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड  का एक ID कार्ड पहना था. इसमें दिखाया गया था कि उन्हें "रेंजर" के रूप में तैनात किया गया था लेकिन डोरी के रिबन पर 'दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM)' लिखा हुआ था।

गुरुवार को पीएम मोदी के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई के एक 35 साल के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी ने खुद को सेना का "गार्ड्स रेजिमेंट" से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम रामेश्वर मिश्रा है जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शक के आधार पर रोका था. सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच ने उसे आधे घंटे से तक मॉनिटर किया था क्योंकि वो सिक्योर जोन में घुसने से पहले यहां-वहां घूम रहा था।

मिश्रा ने दावा कर कहा कि वो एनएसजी के पठानकोट हब में डेप्यूटेशन पर हैं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच करने का फैसला किया. जांच में पता चला कि उसका आईडी कार्ड फर्जी है. मिश्रा पर आईपीसी की धारा 171, 465, 468, और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, इस मामले में शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग