वर्षा तथा हिमपात से बाधित सड़कों को तुरंत करें बहाल: डीसी

 वर्षा तथा हिमपात से बाधित सड़कों को तुरंत करें बहाल: डीसी

मंडी 20 जनवरी। मंडी जिला में रूक रूक कर हो रही वर्षा व


हिमपात से अब तक 29 सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 4 मुख्य जिला मार्गो सहित 25 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं, जिनमें लम्बाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी सड़क, बिलागढ़-मगरूगला, बरयोगी-थानेसर-मगरूगला, छातींन-थाच, जोगणीधार-बहलीधार, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, नली घाट, खोैली-रेशन, छतरी-गाड़ागुसैणी, जंजैहली-मगरूगला, जंजैहली-रायगड.-शिकारी माता, बंथल-सनारली-शंकरदेहरा-रायगढ़, लम्बाथाच-च्यूणी, लम्बाथाच-च्यूणी-चेत, बुंग-भलवार-रेशण, कटयांडी-तांदी-थुनाग, जंजैहली-भेखली-गाड़ागुसैणी, जरोल-जुगांद, थुनाग-बनयाड़-मधेलू, केलटी-जंसला, चैल-जंजैहली-बखलवार, लम्बाथाच-शिल्हीबागी-पंडोह, सुराड़-सलोट, थलौट-पंजाई-थाची-शैटाधार, खूहण-डिडर, थाची-बिजर, थाची-धवोर, थाटा-समलवास, टिक्की-शैटाधार सड़कें हैं ।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सम्पर्क मार्गों को त्वरित बहाल करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने भू-स्खलन की दृष्टि से जेसीबी तथा आवश्यक उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी स्तर पर यातायात बाधित न हो । उन्होंने कहा कि वर्षा तथा हिमपात से किसी भी तरह की आपदा की सूचना नियंत्रण कक्ष में त्वरित दें ताकि राहत व पुर्नवास कार्य समय पर आरंभ किए जा सकें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ