25 जनवरी 2023 को नगरोटा सूरियां महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

25 जनवरी 2023 को नगरोटा सूरियां महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया


नगरोटा सूरियां :  प्रेम स्वरूप 25 जनवरी 2023 को नगरोटा सूरियां महाविद्यालय में ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम के उपलक्ष में विविध प्रतियोगिताओं जैसे ड्राइंग/चार्ट बनाना/ नारा लेखन, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं शॉर्ट वीडियो/गाना बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर मतदाता प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। 

आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में नारा लेखन/ ड्राइंग बनाने में पायल को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय तथा दिव्या भारती व रुबी-शेख को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में आंचल व प्रियंका को प्रथम, रिया को द्वितीय तथा नवदीप कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रितिक को प्रथम रति को द्वितीय तथा प्रियंका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक