मताधिकार के महत्व को समझें युवा- उपायुक्त

 मताधिकार के महत्व को समझें युवा- उपायुक्त

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित

मतदाता सूचियों में पंजीकरण करने के लिए वर्ष में चार बार चलेगा विशेष अभियान 

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र 

उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ

चंबा : जतिन्द्र खन्ना 



ष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा की अध्यक्षता में दरबार हॉल चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

डीसी राणा  ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए विशेषकर युवा और भावी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें । उन्होंने ये भी कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र से ऊपर उठकर किए जाने वाले  मताधिकार के प्रयोग से  देश की महान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अहम भागीदारी रहती है  ।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूक करना है ताकि वे भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश की समूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के प्रति सजग रहें । 

उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं । 

निर्वाचन विभाग द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूचियों में पंजीकरण करने के लिए वर्ष में चार बार विशेष अभियान चलाया जाएगा । पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग भी किया जा सकता है ।

कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस अवसर पर लांच किए गए "मैं भारत हूं" नामक गाने को चलचित्र के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सुनाया गया ।

उपायुक्त ने इस मौके पर मौजूद लोगों को लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की शपथ भी ग्रहण करवाई।

एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा उपायुक्त डीसी राणा का  स्वागत किया।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, तहसीलदार  निर्वाचन प्रताप सिंह ठाकुर ,नायब तहसीलदार संजय साडिंल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश