एंबुलेंस के इंतजार में घायल हुए युवक को विक्रमादित्य ने अपने काफिले की गाड़ी से तुरंत अस्पताल पुहंचाया

एंबुलेंस के इंतजार में घायल हुए युवक को विक्रमादित्य ने अपने काफिले की गाड़ी से तुरंत अस्पताल पुहंचाया


मौजूद लोगों ने बताया कि दिव्यांग युवक बस में सवार था. बस शिमला के ओल्ड बस स्टेंड से टुटू की तरफ जा रही थी. 103 के पास सामने से अचानक तेज गति से बाइक आ रही थी, बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने जोर से ब्रेक दबाई. जोर से ब्रेक लगने के चलते बस की सीट पर बैठा युवक को धक्का लगा और वो उछलकर जोर से बस के शीशे से जा टकराया. टक्कर इतनी जोर से हुई कि बस का शीशा टूट गया और दिव्यांग के सिर पर गंभीर चोट लग गई. दिव्यांग के सिर से खून बह रहा था और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बस की सीट पर ही लेटा दिया और एंबुलेंस को फोन किया.

तो वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री शोघी से सचिवालय की तरफ जा रहे थे. 103 के पास जैसे ही सड़क पर मजमा लगा देखा तो अपना काफिला रोक दिया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की और तुरंत अपने काफिले में चल रही एक गाड़ी में घायल युवक को बिठाया और आईजीएमसी भेजा. काफिले में साथ चल रहे समरहिल सांगटी के रहने वाले बिक्रम ठाकुर की गाड़ी में युवक को आईजीएमसी भेजा. उनके वहां से जाते ही विक्रमादित्य सिंह ने आईजीएमसी प्रशासन को फोन भी किए

विक्रमादित्य सिंह के मीडिया का कार्य देख रहे चंदन चौहान ने बताया कि युवक चक्कर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और उसका एक बाजू कटा हुआ है. आईजीएमसी के डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक