चंबा दो अलग-अलग जगह कार दुर्घटना होने से हुई मौत

चंबा के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरने से हुई मौत 

तरेला-जनवास सड़क मार्ग पर हुए हादसे में चालक की मौत 


 चंबा: जितेन्द्र खन्ना 

चंबा के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कार दुर्घटना का शिकार हो गई, मृतक की पहचान परस राम (46) पुत्र लोभी निवासी गांव चंदरूड डाकघर किहार के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को पटवार सर्किल भांदल जा रहा था। दिगोड़ी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए खाई में उतर गए। 

कार पेड़ों में फंस गई थी। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घायल को सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया, जहां घायल पटवारी ने दम तोड़ दिया। प्रशासन से स्थानीय पटवारी सुनील देवल ने मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। 

वहीं तरेला-जनवास सड़क मार्ग पर हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। जनवास से तरेला की ओर जाते वक्त तरेला के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लाते वक्त बड़ोह नामक स्थान पर चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चेत राम गांव सुईला ग्राम पंचायत जनवास के रूप में हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक