राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला में होगा विशेष आयोजन

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला में होगा विशेष आयोजन

‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के प्रसार पर रहेगा जोर


धर्मशाला :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व और सहभागिता को लेकर जागरूक करने को विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कार्यक्रम आयोजन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला के राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम पूर्वाहन् 11.45 पर आरंभ होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास रहेंगे। गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया जाएगा।

बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक