हिमपात व वर्षा से होने वाले सम्भावित खतरों से बचाव बारे जारी किए दिशा-निर्देश

 हिमपात व वर्षा से होने वाले सम्भावित खतरों से बचाव बारे जारी किए दिशा-निर्देश

मौसम संबंधी जानकारी तथा ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करके ही भ्रमण हेतु आए पर्यटक


किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन से करें सम्पर्क

उपायुक्त किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आज यहां जिला में सम्भावित हिमपात व वर्षा के दौरान एहतियातन कदम उठाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि पर्यटक जिला किन्नौर में आने से पूर्व मौसम संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त करें व साथ ही जिला में होटल, होम-स्टे तथा गैस्ट हाउस इत्यादि में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के उपरान्त ही जिला में भ्रमण हेतु आएं।

उन्होंने सभी होटल, होम-स्टे तथा गैस्ट हाउस व्यवसायियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति पर्यटकों की यथासम्भव सहायता करें तथा बर्फबारी के समय अनावश्यक किराया बढ़ौतरी न करें। उन्होंने जिला के लोगों से आग्रह किया कि सर्दी के मौसम के दौरान आगजनी की घटनाएं होने की सम्भावना रहती है, ऐसे में पशुओं के चारे को घर से दूर एकत्रित करें तथा उन्हें शरद ऋतु से बचाने का उचित प्रबंध रखें। उन्होंने लोगों से प्राथमिक उपचार किट रखने का भी आग्रह किया।

उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर निगरानी रखने और नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने जिला में बर्फबारी के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों व पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सम्भावित फिसलन वाली सड़कों को चिन्हित करने तथा लोक निर्माण को इन सड़कों किनारे रेत-बजरी रखने के निर्देश दिए ताकि बर्फ गिरने के उपरांत वाहनों को फिसलन से बचाया जा सके।

आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभाग जिनमें पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल-शक्ति विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन शामिल हैं, के अधिकारियों को बर्फबारी व वर्षा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं खासकर बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध रखना, आगजनी से बचाव, यातायात सुचारू रखना, सम्पर्क सड़कों को खुला रखना, बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध रखना तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन से दूरभाष नम्बर 1070, 1077, 112 या 108 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक