बैजनाथ के सन्तुलित और समग्र विकास को वचनबद्ध : किशोरी लाल

बैजनाथ के सन्तुलित और समग्र विकास को  वचनबद्ध : किशोरी लाल

 सीपीएस ने टांची में पुरस्कृत किए पहलवान 


बैजनाथ :  मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज   किशोरी लाल का  बैजनाथ  हलके की ग्राम पंचायत  महालपट्ट तथा टांची में पधारने पर ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं  से  भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर  महालपट्ट में 10 लाख की लागत से बने राजीव गांधी सेवा भवन  लोगों को समर्पित किया।

     उन्होंने कहा  कि बैजनाथ हलके  का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के सन्तुलित विकास के सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बैजनाथ से  महालपट्ट  के  लिए बस सुविधा आरंभ करने का आश्वासन दिया और बंद बस  रूटों को बहाल करने की  भी बात कही। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सुधार के लिये जल शक्ति विभाग को शीघ्र पुरानी पाइप लाइन को बदलने के निर्देश दिये ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके। 

      इसके पश्चात मुख्य संसदीय सचिव ने  लखदाता मेला टांची के समापन समारोह में भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर  हैं  और इनके आयोजनों से अगली पीढ़ी को भी संस्कृति और परमपराओं  का ज्ञान होता है। उन्होंने ने कहा कि मेले और उत्सव से आपसी भाईचारा और मेलजोल बढ़ता है।

    मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी माली के विजेता को 11000 रुपये तथा गुर्ज और उपविजेता को 9000 रुपये दिए गए। छोटी माली के विजेता को 9000 और उपविजेता को 7000 रूपये दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत महालपट्ट की प्रधान आशा देवी, उपप्रधान बनवीर कुमार, बूथ कमेटी महालपट्ट अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर, रविंद्र बिट्टू, अजय अवस्थी , रवि स्याल ,  प्रधान टांची बबली देवी,उपप्रधान कुलदीप, मेला कमेटी प्रधान प्रकाम सिंह,मेला कमेटी  उप गजे राणा, सचिव रविंद्र राणासहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज