कुल्लू वासियों ने सर आंखों पर बैठाया,केबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह को,किया भव्य स्वागत


कुल्लू वासियों ने सर आंखों पर बैठाया,केबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह को,किया भव्य स्वागत

लो


क निर्माण युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आज कुल्लू पहुंचने पर जिला वासियों द्वारा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बारिश व कड़ी सर्दी के बावजूद दोपहर बाद से ही लोग कुल्लू जिला की सीमा झिड़ी से लेकर मनाली तक सड़कों के किनारे अपने प्रिय नेता का स्वागत करने के लिए खड़े दिखे।

बजौरा, भुंतर, शमशी, गांधीनगर में मंत्री विक्रमादित्य का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया। लोगों ने पारंपरिक ढोल- नगाड़ों की धुनों व फूलमालाओं के साथ पारम्परिक वेशभूषा में जगह- जगह तोरणद्वार लगाकर लोगों ने केबिनेट मन्त्री का स्वागत किया।

इसके उपरांत दोपहर बाद से ही कुल्लू स्थित परिधि गृह में जिला वासी विक्रमादित्य से मिलने के लिए आतुर दिखे। यहां उपायुक्त सहित ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उन्हे ज्ञापन भी सौम्पे।

इस दौरान पूर्व मंत्री व बंजार के कांग्रेस प्रत्याशी खिमी राम शर्मा ने भी केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कुल्लू पहुंचने पर स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक