समलैंगिक प्यार में पड़ीं लड़की बनी लड़का,साथ जीने मरने की खाई कसमें पर मिला धोखा

समलैंगिक प्यार में पड़ीं लड़की बनी लड़का,साथ जीने मरने की खाई कसमें पर मिला धोखा


मकान मालिक की बेटी से किराएदार की बेटी को हुआ प्यार समझाने पर भी दोनों ना माने और लगे रहने एक साथ, जीने मरने की खाई कसमें,लड़की ने प्रेमिका की खातिर 12 लाख रुपये खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) करा लिया लेकिन, उसी प्रेमिका ने किसी लड़के के चक्कर में उसे धोखा दे डाला।

आपको बताते चलें कि आजकल समलैंगिक का क्रेज जोर जोरों पर है ऐसा ही एक मामला झांसी से निकल कर सामने आया है जहां बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। यहां मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। यह बात जब सोनल के परिजनों को पता चली तब उन्होंने 10 अगस्त 2017 को सना से घर खाली कर लिया।

इस बात पर सोनल का घरवालों से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह सना के साथ रहने चली गई। उधर, सोनल के घर छोड़ने से नाराज उसके परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत कर दी। इस मामले में थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद सना ने अपना लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई। सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया।सना उर्फ सोहेल के अनुसार ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर होने में एक साल लग गया। इस दौरान अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। यहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद सोनल ने उसे तवज्जो देना बंद कर दिया।

सोहेल ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए भी कहा लेकिन सोनल ने मनाकर दिया और मई में उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। सोनल के इस रवैये से परेशान होकर सोहेल ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट ने सोनल को हाजिर होने को कहा लेकिन, कई सुनवाई के बाद भी वह हाजिर नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी दिया। 18 जनवरी 2023 को बबीना पुलिस को एनबीडब्ल्यू तामील करने को समन गया। बबीना की भेल चौकी इंजार्च प्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोनल को उसके घर से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। बबीना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर सोनल की गिरफ्तारी की गई थी। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक