हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी

 हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश भर में भारी बारिश की आशंका है।विभाग ने सभी जिला प्रशासन को आगामी चौबीस घंटे के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी है। इसी बीच शुक्रवार को ओरेंज अलर्ट के बीच पांगी, हंसा और कुकुसमेरी में ताजा हिमपात हुआ है। कुकुसमेरी में पांच सेंटीमीटर और हंसा और पांगी में एक-एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए मौसम का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभा के अनुसार पांच मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के दौरान अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर चंबा ,कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को दिन भर बारिश और बर्फबारी होती रहेगी। इस दौरान बिजली गुल होने और संचार सुविधाओं में मुश्किल जैसी समस्याएं पेश आ सकती हैं। मौसम विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन