कैंपस में ताला जड़ किया उग्र प्रदर्शन, आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने व हाई पावर कमेटी गठन करने की उठाई मांग

 कैंपस में ताला जड़ किया उग्र प्रदर्शन, आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने व हाई पावर कमेटी गठन करने की उठाई मांग


छात्रा को नयाय दिलाने के लिए विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन में दखल डालने का प्रयास करती रही एनएसयूआई। - अ.भा.वि.प

शाहपुर, (जनक पटियाल) 

केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय शाहपुर परिसर में रासायनिक विभाग में कार्यरत प्रोफेसर पर एक शोधार्थी छात्रा द्वारा शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया जाता है इस तरह की घटनाएं शैक्षणिक परिसर , विद्या के मंदिर को शर्मसार करने वाली है ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसी संदर्भ में आज केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के तीनों परिसरों में भक्षक बन चुके ऐसे शिक्षकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया विद्यार्थी परिषद के *राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा* ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इससे पहले भी कई यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुई है और फिर से इस तरह की घटना का इस विश्वविद्यालय में होना पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है कि आखिरकार क्यों शिक्षक और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार तार किया जा रहा है।

इसी घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला व शाहपुर परिसर में ताला जड़ करके उग्र प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान मांग की विश्वविद्यालय के अंदर इस प्रकार की यह चौथी घटना सामने आई है इन घटनाओं को रोकने के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जाए जो इस तरह की घटना की पुरी रिपोर्ट रखे,  

और आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त किया जाए, इस प्रदर्शन के दौरान धर्मशाला में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति का घेराव किया गया, और शाहपुर परिसर में ताला लगा करके विरोध प्रदर्शन किया गया और डीन एकेडमिक्स का घेराव किया गया जिसके परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठन करने का निर्णय लिया है और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया, और आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है। विद्यार्थी परिषद के *प्रदेश सह मंत्री रितिक पालसरा* ने जानकारी देते हुए बताया इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में खलल डालने का प्रयास किया गया एक और जहां विद्यार्थी परिषद पीड़ित छात्रा के लिए न्याय मांग रही थी वहीं दूसरी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता कैंपस में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए ताले को खोलने के लिए विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन में खलल डालते रहे, इस प्रकार की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है , यह दर्शाती है एनएसयूआई किस तरह की मानसिकता रखती हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित