निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर बोले शिकायत कर्ता मंत्री रोहित ठाकुर, विधायकों के इस्तीफे का नहीं कोइ औचित्य भाजपा के दबाव में दिया इस्तीफा

निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर बोले शिकायत कर्ता मंत्री रोहित ठाकुर, विधायकों के इस्तीफे का नहीं कोइ औचित्य भाजपा के दबाव में दिया इस्तीफा 


( शिमला गायत्री गर्ग )

गुरुवार को शिमला राजीव भवन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर रोहित ठाकुर ने आगामी चुनाव की रणनीति पर दुसरे दिन की बैठक ली. इस दौरान मीडिया से बातचीत में रोहित ठाकुर ने कहा कि बैठक में आज कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों और जिला कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई. साथ ही इस दौरान रोहित ठाकुर निर्दलीय विधायकों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को दी गई शिकायत पर भी बोले.

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र की दूसरे दिन की बैठक लेने के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस के जिला प्रभारी और प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. रोहित ठाकुर ने कहा कि बैठक में आगामी चुनाव को लेकर तमाम प्रतिनिधियों के साथ रणनीति पर चर्चा हुई रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी बीते 1 वर्ष के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी उन्होंने कहा कि बीते फाइनेंशियल ईयर में प्रदेश में ऐतिहासिक कम हुए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि इस समय अवधि के दौरान उनके सामने ढेरों चुनौतियां थी. इसके बावजूद सरकार ने बेहतर काम किया है उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने बाद राहत पैकेज आपदा प्रभावित उनको दिया जो आज तक हिमाचल से अधिक संपन्न राज्य भी नहीं दे पाए. ऐसे में तमाम उपलब्धियां लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और आगामी चारों लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा की 9 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

कैबिनेट मंत्री और शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी प्रभारी रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की. उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने का कोई औचित्य नहीं है. इन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के दबाव में आकर अपना इस्तीफा दिया है. अगर नहीं तो उन्होंने अपने विधनसभा क्षेत्र में जनादेश के साथ धोखा किया है. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में शिकायत दी गई है. रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता यह सब स्वीकार नहीं करेगी. भाजपा का सरकार गिराने का यह गैर लोकतांत्रिक तारिक अन्य प्रदेशों में कारगर साबित होता होगा. लेकिन हिमाचल में भाजपा की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी

प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर पेच अभी भी फंसा हुआ है. एक तरफ तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अब तक इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. वहीं उनके इस्तीफा को लेकर अब कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर और जगत सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी दे दी है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित