अनन्या व आदित्य राणा चुने गए मिस मिस्टर नवरंग

अनन्या व आदित्य राणा चुने गए मिस मिस्टर नवरंग


(जनक पटियाल) 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नवरंग का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर आयुष ग्रुप ऑफ कम्पनी के चैयरमैंन जितेंद्र सिंह सोढ़ी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ जिसमें इंडियन आइडल फेम शर्मा ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उंन्होने श्री गणेश भजन से अपनी गायकी का सिलसिला शुरू किया और तेरे जैसा यार कहां पर समाप्त किया। इस बीच ले जाएं तुम्हे कहां, यह जो हल्का-हल्का सरूर है, जीने के हैं चार दिन,दिल दैणा दिल लैणा सौदा खरा खरा आदि गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं एकल गायन प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला स्थान झटका। साथ ही मॉडलिंग में भारतीय, वेस्टर्न राउंड के बाद डॉ पल्लवी,चाँदनी पराशर,डॉ शाइनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए मिस्टर नवरंग आदित्य राणा, मिस नवरंग अनन्या, मिस्टर पर्सनेलिटी अरविंद ,मिस पर्सनेलिटी कोमल, बेस्ट वॉक मिस्टर परवेश ,बेस्ट वॉक मिस प्रेरणा, मिस्टर ड्रेस अक्षित मिस ड्रेस अंकिता को चुना । मुख्यतिथि ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य केंद्रित होना जरूरी है उंन्होने छात्रों की प्रस्तुतियों देखते हुए 21000 रुपये दिए।साथ ही महाविद्यालय के मैनेजमेंट कमेटी शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी।वहीं समापन पर कार्यकारिणी निदेशक बीएड पठानिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के किए समस्त लोगों का आभार जताया।।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ,प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विश्व जीत सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रैत, अश्वनी धीमान पूर्व छात्र संघ के सदस्य , पीटीए के सदस्य व रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्य और महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष बीबीए ,बीकॉम मुकेश शर्मा,सुमित शर्मा,राजेश राणा,डॉ अश्वनी सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग