धमेटा निवासी पोस्टमैन ने हरसर देहरी किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की

धमेटा निवासी पोस्टमैन ने हरसर देहरी किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की


पोस्टमैन के पद पर कार्यरत 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही, मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई

मिली जानकारी के अनुसार ज्वाली पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत हरसर पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन पद पर कार्यरत था तथा अश्वनी कुमार निवासी गांव व डाकघर हरसर तहसील ज्वाली के मकान में किराए पर रहता था, और उसी मकान के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के बयानों को कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और फौरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। मृतक अभिषेक के परिजन मौके पर पहुंचे गए हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मृतक अभिषेक के परिजन उसे फोन कर रहे थे परन्तु वह अपना फोन नहीं उठा रहा था जिस कारण से परिजनों ने हरसर के ही स्थानीय युवक को फोन करके कहा कि अभिषेक से बात करवाएं वह अपना फोन नहीं उठा रहा। इस पर स्थानीय युवक पोस्ट आफिस पहुंचा तो पता चला कि उसने अश्वनी कुमार के घर में कमरा लिया यहां वह अकेला रहता है और मकान मालिक भी घर पर नहीं रहते तब स्थानीय युवक ने एक और युवक जो अश्वनी कुमार के घर के पास ही रहता है, उसको साथ लेकर अश्वनी कुमार के घर पहुंचा जहां अभिषेक ने किराए पर कमरा लिया हुआ था।

युवकों का कहना है कि पहले एक कमरे में देखा तो कोई नहीं था और दूसरे कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला था, जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अन्दर देखते ही उनकी सांसें थम सी गई और अन्दर देखा तो अभिषेक का शव फंदे से झूल रहा था। उन्होंने इस बारे में पनालथ प्रधान कैप्टन रमेश को सूचित किया और साथ ही ज्वाली पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी विशाल वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए साथ ही फौरेंसिक टीम ने भी अपने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम करवाने हेतु नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया। 

तो वहीं मौके पर पहुंचे नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर 174 सीआरपीसी के अन्तर्गत कारवाई अमल में लाई जा रही है मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक