हिम स्खलन के चपेट में आए चार मजदूर, शाहपुर का राजेश लापता,तीन को आई मामूली चोटें

हिम स्खलन के चपेट में आए चार मजदूर, शाहपुर का राजेश लापता,तीन को आई मामूली चोटें 


आज दिनांक 28/03/2024 को काला नौऊ दर्रा जगतसुख में चार मज़दूर क्रमश: प्रेम लाल, महिंद्र, उत्तम तथा राजेश कुमार सड़क से पोकलेन मशीन के द्वारा बर्फ हटाने का काम कर रहे थे तभी अचानक ऊपर पहाड़ी की और से भारी मात्रा में हिम स्खलन होने के कारण उपरोक्त चारों मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में प्रेम लाल, महिंद्र तथा उत्तम को मामूली चोटें आई हैं जबकि पोकलेन चालक राजेश कुमार पुत्र देसराज निवासी गांव मोरछ तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा आयु 30 वर्ष भारी हिमखंडो के बीच में दब गया। 

उक्त सूचना पर प्रभारी थाना मनाली की अगुवाई में स्थानीय पुलिस, अग्निशमन, अटल बिहारी बाजपई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के बचाव तथा राहत दलों द्वारा मौका पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं परंतु मौका पर बहुत अधिक मात्रा में हिमखंड होने के कारण अभी तक लापता राजेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक