चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दरें निर्धारित।

 चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दरें निर्धारित।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना / लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यय निगरानी के लिए विभिन्न वस्तुओं के लिए निर्धारित दरों को अधिसूचित कर दिया है। इनमें उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान तथा आयोजित जनसभा में इस्तेमाल होने वाले टैंट, कुर्सियां, लाउडस्पीकर, झंडे, फ्लेक्स, विभिन्न प्रकार के वाहनों, होटल तथा विश्राम गृह के कमरों की दरों को स्थानीय स्तर पर प्रचलित दरों एवं सभी राजनीतिक दलों की जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद अधिसूचित किया गया है। 

इसके अतिरिक्त स्थानीय,राष्ट्रीय दैनिक-पत्रिकाओं तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में में विज्ञापन को डीएवीपी दरों के आधार पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों/राजनीतिक दलों के चुनाव व्यय का आकलन किया जाएगा। निर्धारण एवं अधिसूचित सूची को जिला चंबा में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारीयों व प्रतिनिधियों को प्रेषित कर दिया गया है । इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा से प्राप्त कर सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक