प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीटकर की हत्या,हाथ-पांव बांध सुनसान इलाके में फेंका,दो दिन बाद मिला लापता

प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीटकर की हत्या,हाथ-पांव बांध सुनसान इलाके में फेंका,दो दिन बाद मिला लापता 


बीती रात नाबालिग लापता लड़के का शव हुआ बरामद बिहार के नालंदा में, पीट-पीटकर हत्या करने के बाद हाथ-पांव बांध दिया गया और उसे सुनसान इलाके में लाकर फेंक दिया गया था।जहां से शव बरामद हुआ है वहां से राजगीर थाना और सिलाव थाना की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, इस प्रेम कहानी को लेकर कई बार मारपीट भी हुई थी और दोनों के परिजन इसको जानते भी हैं. इस घटना को अंजाम देने का आरोप लड़की के परिजनों पर है

मामला सिलाव थाना इलाके के विश्वकर्मा टोला का है, जहां शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैला गई थी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लड़के की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी के प्रेमचंद चौरसिया के 17 साल के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. शव की पहचान इसलिए तुरंत कर ली गई, क्योंकि मृतक लड़के के खिलाफ राजगीर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया हुआ गया था. पुलिस और परिजन खोजबीन कर रही थी, मगर लड़का जिंदा नही मिल सका।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़का राजगीर में रहकर कंप्यूटर का शिक्षा प्राप्त करता था. लड़के को एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया था. लड़की के पिता काफी मना करते थे, मगर वह लागतार उसके प्यार में पागल था। कहा यह भी जा रहा है कि लड़का, लड़की के घर तक पहुंच जाता था। इस प्रेम कहानी को लेकर कई बार मारपीट भी हुई थी और दोनों के परिजन इसको जानते भी हैं. इस घटना को अंजाम देने का आरोप लड़की के परिजनों पर है. लड़के के परिजनों ने पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है. लड़की नालंदा जिले के खुदागंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है।

राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि लड़का 2 दिन से घर नहीं लौटा था. इसके बाद लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया था. पुलिस छानबीन कर रही थी, मगर बीती रात सिलाव थाना इलाके से शव को बरामद किया गया है. शव को रस्सी से बंधा हुआ था. परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात कही है. परिजन के बयान पर छापेमारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


.



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक