रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

 रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन


शिमला : गायत्री गर्ग /

जिला एवं राज्य रेडक्राॅस सोसायटी, लाइंस क्लब शिमला तथा सदैव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान् में आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीजीएम रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डव्लपमेंट काॅरपोरेशन हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

एक दिवसीय रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा इस दौरान शिविर में 39 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। संस्था द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन जरूरतमंदों के लिए किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है, जिसे आपातकालीन स्थिति में उनकी आपूर्ति के लिए लोगों को दर-बदर भटकना पड़ता है, ऐसी स्थिति में इस प्रकार के आयोजन से एकत्रित रक्त को प्रयोग में लाया जा सकता है।  

इस अवसर पर जिला रेडक्राॅस सोसायटी सचिव हेमंत जोगटा, राज्य रेडक्राॅस सचिव संजीव कुमार, लाइंस क्लब से विकास सेठ तथा कैप्टन जेएन सूद मेमोरियल ट्रस्ट से दीपक सूद उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक