33 हजार का कटा चालान, युवतियां स्कूटी पर कर रही अश्लील हरकतें,वीडियो हुआ वायरल

33 हजार का कटा चालान, युवतियां स्कूटी पर कर रही अश्लील हरकतें,वीडियो हुआ वायरल 


वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां 'मोहे रंग लगा दे' गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के। वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा कि होली के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया, इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां ऐसी अश्लील हरकतें कर रही हैं, समाज में क्या संदेश जाएगा? बच्चे भी देखते हैं ये वीडियो।  

एक ने लिखा कि त्योहार के नाम पर केवल अश्लीलता, फूहड़ता और धार्मिक स्थलों के सामने नाच गाना ही रह गया है? इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद