मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है की धारणा गलत,‌मतदान का महत्व समझें सभी

 मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है की धारणा गलत,‌मतदान का महत्व समझें सभी


निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वीप जागरूकता अभियान के तहत आज सोलन निर्वाचन क्षेत्र के नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को मतदान के बारे में जागरूक किया गयाI इस जागरूकता अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दीI

 

राजेश ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी का आह्वान किया कि वे अपने-अपने परिजनों को भी 1 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए अपना मत डालने के लिए प्रेरित करेंगेI उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का प्रयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में यह धारणा बनी है कि मेरे एक वोट से क्या फर्क पड़ता है और हमें इस धारणा को मिटाना है। जागरूकता का एक अलख जगाकर शतप्रतिशत मतदान करवाना है।

उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा सभी पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा जैसे रैंप, कतार रहित मतदान, व्हील चेयर, पीने के पानी, मतदाताओं को बैठने व चिकित्सा सुविधा एवं स्वयंसेवकों की नियुक्ति इत्यादि के बारे में भी बताया।

नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने भी बच्चों को मतदान करने के लिए जागरूक किया और अपील करते हुए कहा कि सभी को अपना मत जरूर डालना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो नवयुवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या फिर 1/4/2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं और जिनका किसी कारण से अभी तक मतदाता नामावली में नाम दर्ज नहीं हो पाया है, वो सभी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुडवाएं ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय के बच्चों द्वारा भी मतदान क्यों जरूरी है, विषय के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, अन्य प्रवक्ता, स्थानीय जनता सहित महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेI

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक