चार साल की एक बच्ची के साथ किया रेप,ट्यूशन सेंटर की शिक्षक के भाई ने

चार साल की एक बच्ची के साथ किया रेप,ट्यूशन सेंटर की शिक्षक के भाई ने 


सूत्रों ने कहा कि कथित घटना के बाद लड़की ने रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि जब शिक्षक बाहर थी, तो उसके भाई ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया और उसे इस मामले के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

दिल्ली बीजेपी इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. आप नेता और दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने इस घटना को "राष्ट्रीय राजधानी पर कलंक" करार दिया।

घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और लोगों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाला घिनौना अपराध पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से निकल कर सामने आया है पुलिस ने कहा कि कथित घटना शनिवार (23 मार्च) को तब हुई जब लड़की अपने "ट्यूशन सेंटर" में थी, जिसे शिक्षक अपने घर से चलाती है।

सूत्रों ने कहा कि कथित घटना के बाद लड़की ने रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि जब शिक्षक बाहर थी, तो उसके भाई ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया और उसे इस मामले के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "लड़की बिलकुल ठीक है. उसे एम्स भेजा गया है क्योंकि वहां बच्चों के लिए "वन स्टॉप सेंटर" लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की तुलना में बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है." उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता उसके साथ हैं.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) सागर सिंह कलसी ने मीडिया से कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है।

इलाके का दौरा करने वाली पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अपूर्वा गुप्ता ने एक बयान में कहा, "(शनिवार) रात मंडावली पुलिस थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसी दिन संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया." उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई गलत संदेश और अफवाहें चल रही हैं।

अधिकारियों यह भी कहा कि माहौल को खराब करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म "व्हाट्सऐप" के माध्यम से मामले के बारे में भड़काऊ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक