ध्यान से होते है नकारात्मक विचार दूर, जीजीडीएसडी महाविद्यालय में हुआ ध्यान पर व्याख्यान

ध्यान से होते है नकारात्मक विचार दूर, जीजीडीएसडी महाविद्यालय में हुआ ध्यान पर व्याख्यान


( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा )

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में   "मन और शरीर पर ध्यान का प्रभाव" विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पालमपुर सेंटर की ओर से इस व्याख्यान का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू और अन्य मुख्य केंद्रों से पिछले सैंतालीस सालों से जुड़े भाई साइमन मिशेल ने मुख्य वक्ता के रूप में ध्यान पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने ध्यान के माध्यम से मन को शांत कर आत्महत्या जैसे भावों को कैसे दूर किया जा सकता है ये भी बताया। उन्होंने छात्रों को अपने दिमाग को शुद्ध कर और शांति से बैठकर जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित किया। पालमपुर संस्था से आई बहन अरुणा ने बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय युवा पीढ़ी को ईश्वर के महत्व, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है और ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने और जीवन में संयम बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आत्मा की शाश्वत प्रकृति, मन की शुद्धता और भगवान की प्रकृति के बारे में भी विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने अपने संदेश में महाविद्यालय में हुए इस व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आज की युवा पीढ़ी के लिए इसे बहुत लाभकारी बताया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन के लिए आश्वाशन दिया। इस अवसर पर संस्था से पिछले सताइस वर्षों से जुड़े भाई तिलक राज और महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग