मोदी के नेतृत्व में पंजाब में 13 लोस सीटें जीतेंगे : परमजीत सिंह गिल

मोदी के नेतृत्व में पंजाब में 13 लोस सीटें जीतेंगे : परमजीत सिंह गिल


 केवल मोदी सरकार ही पंजाब को खुशहाल बना सकती है

 पठानकोट, बटाला (पंकज, अविनाश शर्मा) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक मोदी की प्रचंड लहर है, जिसके चलते हर देशवासी ने मन बना लिया है कि आने वाले लोस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।

 गिल ने कहा कि देशवासियों का मूड देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है और इस बार पंजाबी भी पीछे नहीं हटेंगे और पंजाब की 13 लोकसभा सीटें मोदी को जिता कर पंजाब की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

 गिल ने कहा कि पंजाबियों ने अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें देखी हैं, इन सभी पार्टियों की सरकारों ने पंजाब की भलाई और विकास के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। जिसके कारण अब लोग इन राजनीतिक दलों से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं और चाहते हैं कि जिस पार्टी की केंद्र में सरकार हो उसी पार्टी के उम्मीदवार जीत कर सत्ता की कुर्सी पर बैठें ताकि उनके क्षेत्र का पूरी तरह से विकास हो सके।

 उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए ये लोकसभा चुनाव होने हैं और मोदी सरकार ने पहले ही पंजाब के लिए हजारों करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं दी हैं, जिनके पूरा होने पर पंजाब समृद्धि की ऊंचाइयों को छूने लगेगा।

 उन्होंने कहा कि अब पंजाबियों ने भी मन बना लिया है कि एक बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पंजाब में जिताकर केंद्र में भेजा जाए ताकि सीमावर्ती राज्य पंजाब का भी संपूर्ण विकास हो सके, जो किसी भी सरकार ने पिछले 75 वर्षों में नहीं किया।

 उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इतने मजबूत हो गए हैं कि इस बार सभी विपक्षी दलों की सारी शंकाएं दूर हो जाएंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक