फतेहपुर के पबाड़ा में कटे हुए पेड़ की चपेट में आने कारण एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

फतेहपुर के पबाड़ा में कटे हुए पेड़ की चपेट में आने कारण एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को


फतेहपुर वलजीत ठाकुर

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत बरुणा के गाँब पबाड़ा में एक कटे हुए पेड़ की चपेट में आने कारण एक ब्यक्ति की मौत हो गई है ।

वहीं पुलिस ने भी शव को क़ब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिबिल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है ।

मिली जानकारी अनुसार युद्धबीर सिंह उर्फ सोनू करीब 40 वर्षीय पुत्र बाबू राम निबासी बडियाली अपने साथियों के साथ पँचायत बरुणा के गाँब पबाड़ा में पेड़ कटान का कार्य कर रहा था ।

शुक्रबार सुबह करीब दस बजे उंन्होने एक पेड़ को नीचे से काट दिया जबकि ऊपर से झाड़ियों से लिपटा होने कारण कटे हुए पेड़ का बड़ा हिस्सा युद्धबीर के ऊपर गिर गया ।

जिस कारण बो गम्भीर घायल हो गया ।

जिसे तुरन्त सिबिल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

मृतक अपने पीछे पत्नी ब एक लड़का छोड़ गया है । 

पँचायत प्रधान जगरूप सिंह ने बताया गरीब परिवार से सबन्ध रखता था ।

उंन्होने ब अन्य लोगों ने शासन ब प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को गुहार लगाई है ।वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया अस्पताल की तरफ से मिली सूचना पर अस्पताल जाकर मृतक के साथियों के व्यान दर्ज कर शब को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिबिल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित