नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बैठक आयोजित

 नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बैठक आयोजित

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की अध्यक्षता


अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्यों का निर्वहन बनाना होगा सुनिश्चित

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन - 2024 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 03- चंबा के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ उनके कार्यलय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। 

अरुण शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि निर्वाचन प्रक्रिया के वैधानिक कार्यान्वयन में त्रुटियों की कोई भी संभावना नहीं है ।

ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित बनाना होगा तथा बेहतर कार्य निर्वहन के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की संपूर्ण जानकारी होनी भी आवश्यक है । उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए आयोग द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शक पुस्तिका से जानकारी हासिल करने को कहा । 

बैठक में विभिन्न 19 नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया । ये नोडल अधिकारी चंबा निर्वाचन क्षेत्र के तहत चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों का संचालन करेंगे ।

इस अवसर पर तहसीलदार चंबा एवं नोडल अधिकारी इलेक्ट्रोल रोल नीलम कुमारी, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी ईवीएम प्रबंधन अजय कुमार, नोडल अधिकारी मीडिया कुलदीप ठाकुर, नोडल अधिकारी परिवहन प्रबंधन हिमांशु बग़लवान सहित विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित रहे । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित