डाईस वेब सॉफ्टवेयर में प्रशिक्षण पर कार्यशाला आयोजित

 डाईस वेब सॉफ्टवेयर में प्रशिक्षण पर कार्यशाला आयोजित


आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फार इलेक्शन, डाईस वेब (डीआईएसई) सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में डीआईएसई सॉफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें सोलन विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यालय, सोलन के विभिन्न बैकों, केन्द्रीय कार्यालयों तथा प्रदेश सरकार के नॉन-ट्रेज़री विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी शामिल रहे। डाईस वेब आधारित कम्प्यूटर एप्लीकेशन है जोकि निर्वाचन विभाग द्वारा ज़िला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने में प्रयोग में लाया जा रहा है।  

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोलन डॉ. पूनम बंसल की ओर से कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वह लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर में निर्धारित अवधि में सावधानी से व त्रुटिरहित दर्ज करना सुनिश्चित करें।  

इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, निर्वाचन कानूनगो राखी पुंडीर व संतोष कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक