लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए

 पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी



लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए


 बटाला, 29 मार्च (अविनाश शर्मा, संजीव नायर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है और सरकार लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद है। ये विचार विधायक शेरी कलसी ने गांव लोंगोवाल में गांव के सरपंच प्रीतम सिंह और पंचायत सदस्यों का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बटाला हलका उनका अपना परिवार है और उनका मुख्य उद्देश्य हलके का सर्वांगीण विकास करना और हलके के निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों और बटाला शहर में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया गया है और वे भविष्य में भी हलके निवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गांव लोंगोवाल के सरपंच प्रीतम सिंह पंचायत सदस्यों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 13 सीटें जीतेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विधायक शेरी कलसी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं.।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग