पनोह में पेड़ से टकराई कार, हुई युवती की मौत

पनोह में पेड़ से टकराई कार, हुई युवती की मौत


शनिवार सुबह पनोह के निकट खराब मौसम के बीच कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराई, युवती की हुई मौत मृतका की पहचान सोनिका पुत्री राकेश चंद निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अम्ब और ऊना के बीच एनएच-503ए के तहत गांव पनोह में हुआ यह दर्दनाक हादसा हादसे में सोनिका की बहन मोनिका और मोहाली निवासी सुमित भी घायल हो गए। यह सभी एक कार में चंडीगढ़ जा रहे थे।  

आपको बताते चलें कि ऊना-अम्ब के बीच पनोह और घंडावल का क्षेत्र लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 3 बसें हादसे का शिकार होकर पलट चुकी हैं तो कई मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। आए दिन कारें व दोपहिया वाहन यहां हादसे का शिकार होते रहे हैं। यह हाईवे मौत का हाईवे बनता जा रहा है। कई बार नैशनल हाईवे को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। हाईवे के निर्माण पर भी सवाल उठने लगे हैं। ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद न तो इसे दुरुस्त किया जा रहा है और न ही इसकी स्थिति को सुधारा जा रहा है। लोगों का मानना है कि हाईवे का निर्माण भी मानकों के आधार पर नहीं है। यहां पर हल्का सा टर्न और तेज रफ्तारी के साथ-साथ विजिबिलिटी की भी समस्या है। लोगों ने इस हाईवे को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक