घर में सोई हुई पत्नी सहित तीन बच्चियों के हत्यारे ने ट्रेन से कटकर की खुदखुशी

घर में सोई हुई पत्नी सहित तीन बच्चियों के हत्यारे ने ट्रेन से कटकर की खुदखुशी 


गुरुवार की देर रात में अपने घर में पत्नी अफरीना खातून सहित तीन बच्चियों को तेज धारदार हथियार गर्दन पर वार हत्या कर दी थी। हत्या कर घर से भागकर जिले सुगौली रेलखंड में ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली।

यह मामला बिहार पहाड़पुर थाना क्षेत्र का है के बावरिया गांव में हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी इद्दू अंसारी मौके फरार हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाई. जांच के बाद हत्यारा इद्दू अंसारी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की।

घटना में सुगौली रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में एक शक्स ने दानापुर सुगौली इंटरसिटी ट्रेन नंबर 15516 से कट गया, जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. शव का अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है. हालांकि सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव के इद्दु अंसारी का शव बताया जा रह है. शव की पहचान के लिए इद्दु अंसारी के रिश्तेदारी और गांव के लोगों को सूचना दी गई है जिससे शव की शिनाख्त हो सके।

वहीं, शुक्रवार की देर शाम मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर लोगों से अपील कर कहा था कि सूचना देने वाले को इनाम के तौर पर यह राशि दी जाएगी. साथ नाम की गोपनीयता भी रखी जाएगी.बता दें कि पूर्व में भी इद्दू अंसारी किसी मामले में जेल की सजा काट चुका है. जेल से निकलने के बाद सरेया गांव छोड़कर बाबरिया गांव में रहने लगा था।






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक