मोबाइल के कारण हुआ घर में दर्दनाक हादसा,4 बच्चों की मौत,6 लोग गंभीर रूप से घायल

मोबाइल के कारण हुआ घर में दर्दनाक हादसा,4 बच्चों की मौत,6 लोग गंभीर रूप से घायल


उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी का पूरा परिवार जनता कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहता था. जॉनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. होली की वजह से वह शनिवार को अपने घर पर ही था और उसकी पत्नी बबीता खाना बना रही थी. वहीं उसकी बेटी सारिका (10), निहारिक (8), बेटा गोलू (6) और बेटा कालू (5) कमरे में मौजूद थे। इलाज के दौरान निहरिक और कालू ने दम तोड़ दिया और बाकी सभी का इलाज चल रहा था, लेकिन सुबह होने तक आग में झुलसे अन्य दो बच्चों ने भी अपनी जान गंवा दी. पति-पत्नी की स्थिति नाजुक बताई है

परिजन संजीव ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था और वो अचानक फट गया. इसके बाद पूरा परिवार झुलस गया. इसमें माता-पिता और चार बच्चे शामिल थे. वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि अचानक धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई. इसके बाद सभी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में इधर उधर भागे और झुलस गए। यह घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी की है. यह घटना शनिवार देर रात को हुई।  

स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर कुछ कॉमन गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से उनके मोबाइल या फिर चार्ज में ब्लास्ट हो जाता है. इसकी वजह उनके घर में आग लग सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं

स्मार्टफोन में आगे लगने की वजह दूसरी कंपनियों के और ज्यादा वाट वाले चार्जर होते हैं. अक्सर ज्यादा पावर वाले चार्ज मोबाइल की बैटरी को तेजी से गर्म भी करते हैं, जिससे उसमें ब्लास्ट हो जाता है. इसलिए ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

स्मार्टफोन में अगर आप लोकल बैटरी आदि का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें ब्लास्ट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. अक्सर लोग सस्ते के चक्कर में लोकल बैटरी लगवा लेते हैं क्योंकि ओरिजनल बैटरी की कीमत ज्यादा होती है।

तो वहीं इस बारे में SSP रोहित सिंह ने बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को 5 बजे के करीब घर में शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद वहां आग लग गई, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे की बचाने के चक्कर में झुलस गए।






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक