उपायुक्त ने जाना मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम

 उपायुक्त ने जाना मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम

प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार


ऊना उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

बता दें, सोमवार सुबह (25 मार्च) 5.30 बजे मैड़ी मेले में चरण गंगा में पवित्र स्नान के समय पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया तथा अन्यों का ईलाज अम्ब अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि हादसे में मृतकों को 25-25 हजार तथा घायलों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

हादसे में मृतकों की पहचान बिल्ला सुपुत्र केवल सिंह निवासी रोड़ीकपूर जिला फरीदकोट व बलबीर चंद सुपुत्र बतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है।

इसके अलावा अस्पताल ऊना से मिली जानकारी के मुताबिक रघुबीर सिंह सुपुत्र बिल्लू सिंह निवासी रोड़ी कपुरा ज़िला फरीदकोट उम्र 30 जिस पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जबकि बलवीर सिंह सपुत्र बाला राम निवासी निदाना डाकघर खेड़ ज़िला ज़िन्द हरियाणा और साधुराम सुपुत्र रामकुमार गांव व डाकखाना पाली तहसील जुलाना जिला जींद हरियाणा निवासी का ईलाज सिविल अस्पताल ऊना में चल रहा है।

अस्पताल अंब से मिली जानकारी के मुताबिक घायल गोविंद सुपुत्र देव राज निवासी बरणाला, धर्मेंद्र सिंह सुपुत्र जसपाल सिंह निवासी सोल ज़िला तरनतारण, हरपाल सिंह सुपुत्र शेर सिंह निवासी अमृतसर, बबलू सुपुत्र लाली निवासी पिंड बराड़ अमृतसर और अंग्रेज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भराड़ तहसील अजनला ज़िला अमृतसर का ईलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।

एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि लैंडस्लाइड वाले स्थल को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा श्रद्धालुओं को नहाने की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक