राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गाई घाट में निपुण रेडनेस मेले का हुआ आयोजन

राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गाई घाट में निपुण रेडनेस मेले का हुआ आयोजन


सोलन : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला गाई घाट में निपुण रेडनेस मेले का आयोजन किया गया। इस निपुण रीडीनेस मेले की अध्यक्षता केंद्रीय मुख्य शिक्षक कमलदेव ने की जिसमें श्रीमती सरला भाटिया खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

उनके साथ स्थानीय सेवानिवृत्ति ओम प्रकाश शर्मा CRI कसौली वी स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर ठाकुर भी उपस्थित रहे निपुण मेले के इस अवसर पर केंद्र गाई घाट के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के अध्यापकों और अभिभावकों ने बच्चों सहित भाग लिया, जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला पर बरघियाना से कुलवंत सिंह, राजकीय प्राथमिक पाठशाला करोल से अमरनाथ राजकीय प्राथमिक पाठशाला नक्यार से दीनानाथ जी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोड़ी कुर्ला से प्रवेश और शिवानी ठाकुर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाई घाट से जयकुमार और रमेश दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे । सरोज मैडम प्रथम टीम से,विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विभिन्न पाठशाला से अभिभावकों ने बच्चों सहित भाग लिया।साथ ही गाई घाट के स्थानीय लोगो के अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।निपुण मेले के इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां जो शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा विकास गणितीय कौशल और बाल कलाओं से संबंधित थी करवाई गई ।

जिसमें बच्चों ने बहुत प्रशंशनीय प्रदर्शन किया।साथ ही बच्चों ने कविता, नाच ,गाना संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।निपुण मेले के इस अवसर पर पहली शिक्षक मां एवं पूर्व प्राथमिक सहभागिता के कार्यक्रम पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया ने आयोजित किए गए

इस निपुण मिले और अध्यापकों और अभिभावकों की प्रशंसा की ओर कहा की अध्यापकों को अभिभावकों की मेहनत इस कार्यक्रम में साफ झलक दिखाई दे रही है ।अंत में सभी सहभागियों को पुरस्कृत किया गया और राजकीय प्राथमिक पाठशाला करोल और बगियाना के अध्यापकों और अभिभावकों को शतरंज में पिछले कुछ वर्षों में विशेष प्रदर्शन करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद