व्यापारियों ने किया बाजार बंद नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के विरोध में

व्यापारियों ने किया बाजार बंद नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के विरोध में 


आज सुबह एक बाइक पर सवार होकर दो लोग गुरदवारे पर पहुंचे और बाबा तरसेम सिंह जो की अपने कार्यालय से बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे, इनपर AK 47 से गोलियां चलाई, लगभग दो गोलियां बाबा तरसेम सिंह को लगी. इलाज के दौरान बाबा ने अंतिम सांस ली. बाबा की मौत की खबर बाहर आने के बाद व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया, पुलिस लगातार इन अपराधियों की तलाश कर रही है।

बाबा तरसेम सिंह से समाज सेवा के कामों की चर्चा दिल्ली तक की जाती है. उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, ऐसे में किसने इस वारदात को अंजाम दिया और उनकी हत्या के पीछे क्या वजह रही इसे लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. इस घटना को लेकर सिख समुदाय के लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का दौरा किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

बाबा तरसेम सिंह उधमसिंह नगर के प्रसिद्ध श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे. स्थानीय स्तर पर उन्होंने जनसेवा से संबंधित कई काम किए थे. गुरुद्वारे में कार सेवा की तमाम जिम्मदारियों की देखभाल करते थे. आपदा के समय में इस गुरुद्वार से हमेशा लंगर और राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जाता था।

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आज यानी गुरुवार (28 मार्च) की सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद से जिलेभर में हड़कंप मच गया. जिले भर में व्यापारियों ने हत्या के विरोध में बाजार बंद कर अपना आक्रोश जताया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक