मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना हाॅल का निरीक्षण

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना हाॅल का निरीक्षण


हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज राजकीय महाविद्यालय सोलन में स्थापित 50-अर्की , 53-सोलन(अ0जा0) और 54-कसौली(अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्रों के मतगणना हाॅल तथा दृढ़ कक्ष (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन को मतगणना हाॅल तथा दृढ़ कक्ष की स्थापना बारे भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी(उपायुक्त) मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिला में किए गए प्रबंधों व अन्य तैयारियों से भी अवगत करवाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी(एस0डी0एम0) अर्की यादविन्द्र पाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस0डी0एम0)सोलन, डाॅ0 पूनम बंसल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस0डी0एम0) कसौली नारायण सिंह चौहान, तहसीलदार (निर्वाचन) उषा चौहान, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दिवान ठाकुर और अधीक्षक जिला निर्वाचन कार्यालय बाबूराम सहित अन्य उपस्थित रहे।  



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में