जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा, चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा, चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था


नाकों के प्रस्तावित स्थलों का भी किया निरीक्षण

ऊना चुनावों के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को पंजाब से सटे जिले के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उनके साथ रहे।

उन्होंने मैहतपुर, कलसेहड़ा, अजोली, बास, बभौर साहिब, बीनेवाल, मलूकपुर , सनोली, सैजोवाल, संतोषगढ़ तथा बाथड़ी समेत जिले के अन्य सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चुनावों के नजरिये से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों की आवाजाही की निगरानी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए नाके लगाने को लेकर प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता से काम करने तथा हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए।

जतिन लाल ने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिले में निगरानी टीमें, उड़न दस्ते और स्टैटिक निगरानी दलों का गठन किया गया है। गाड़ियों की चैकिंग और हर गतिविधि पर निगरानी के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिले में चुनावों की दृष्टि से कानून व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर