होली के रंग बदले खून में,आगरा में एक युवक की बेरहमी से पीट पीट हत्या

होली के रंग बदले खून में,आगरा में एक युवक की बेरहमी से पीट पीट हत्या


रविवार की दोपहर होली के हुल्लड़ में आए करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला। मामला आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी नरायच सब्जी मंडी चौराहा का है। लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे परन्तु युवक की बहन हमलावरों से भिड़ गई। मृतक की पहचान रवि उर्फ बौना उम्र 22 वर्ष पुत्र सोरन दास निवासी नरायच सब्जी मंडी यह हमला घर के पास ही हुआ ।

जानकारी के अनुसार रास्ते मे हमलावरों से रवि उर्फ बौना का टकराव हो गया युवक रवि पर टूट पड़े। आरोपियों ने रवि की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के दौरान चौराहा पर भीड़ तमाशा देखते रही। किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। भाई को पिटता देखकर बचाव में बहन उषा आई। बहन हमलावरों से भिड़ गई। युवक की बहन ने आरोपी की बाइक पर लटक गई। इस दौरान उषा से भी हमलावरों की हाथापाई हुई। हालांकि उषा ने आरोपियों की बाइक को छीन लिया। इसके बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी। होली के दिन हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना एत्माद्दौला व ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुँच गई। लेकिन यहां आकर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सिटी, एसीपी मयंक पाठक को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक