रक्तदान के पुनीत कार्य में सभी नागरिक दें अपना योगदान: डीसी

 रक्तदान के पुनीत कार्य में सभी नागरिक दें अपना योगदान: डीसी  


 धर्मशाला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है इस पुनीत कार्य में सभी नागरिकों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रक्तदान स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभप्रद है तथा कुछ ही हफ्तों में रक्त कोशिकाएं का नवीनीकरण होता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नागरिक एक वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की सेवा सुनिश्चित की जा सके।

  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल वाहन भी तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न अवसरों पर रक्त दान शिविरों के आयोजन भी पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी ब्लड बैंक की भंडारण क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी रोगी को रक्त उपलब्ध करवाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित