कंगना रनौत के ख़िलाफ़ कांग्रेस की महिला नेत्री के द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

कंगना रनौत के ख़िलाफ़ कांग्रेस की महिला नेत्री के द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर 


( शिमला गायत्री गर्ग )

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि देव भूमि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के ख़िलाफ़ कांग्रेस की महिला नेत्री के द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रनौत छोटी काशी कहे जाने वाली मण्डी की बेटी है। उन्होंने फ़िल्म जगत में हिमाचल और मण्डी का नाम रोशन किया है। उनके ख़िलाफ़ इस तरह की टिप्पणी क़तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कंगना रनौत का अपमान पूरे मण्डी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है  

देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा मण्डी की बेटी के इस अपमान को माफ़ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोक सभा के चुनाव में मण्डी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में