जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया


नाहन  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

    पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

   सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती राजकीय महाविद्यालय नाहन में 04 जून 2024 को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 01 जून 2024 को मतदान के उपरांत सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को मतगणना के लिए यहाँ पर रखा जायेगा।

   उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस महाविद्यालय परिसर में मतगणना के लिए सभी जरुरी सुरक्षा के इंतजामों का आज संयुक्त जायजा लिया गया।

    उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की ढीलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

   जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाये रखने के लिए पुलिस और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

      एसडीएम नाहन सलीम आजम, तहसीलदार निर्वाचन महेन्दर ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक