पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी

 पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी

 लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए


 बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नायर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है और सरकार लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद है। ये विचार विधायक शेरी कलसी ने गांव लोंगोवाल में गांव के सरपंच प्रीतम सिंह और पंचायत सदस्यों का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बटाला हलका उनका अपना परिवार है और उनका मुख्य उद्देश्य हलके का सर्वांगीण विकास करना और हलके के निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों और बटाला शहर में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया गया है और वे भविष्य में भी हलके निवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गांव लोंगोवाल के सरपंच प्रीतम सिंह पंचायत सदस्यों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 13 सीटें जीतेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विधायक शेरी कलसी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं.।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक