मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शोघी में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शोघी में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा


शिमला  : गायत्री गर्ग /

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित स्ट्राँग रूम का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को इस संबंध में की जाने वाली तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उम्मीदवार, राजनैतिक एजेंट, गणना कर्मी एवं लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्कूल में मतगणना के लिए की गई तैयारियों से अवगत करवाया। उन्हांेने बताया कि नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की एक बैठक आयोजित की जा चुकी है और अगले सप्ताह दूसरी बैठक में राजनैतिक दलों के आईटी सेल व पीआर एजेंट को भी बुलाया गया है। उन्हांेने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायतों के लिए टाॅल फ्री नम्बर 1950 चलाया गया है जोकि 24ग7 कार्यरत है। इसके अतिरिक्त सी-विज़िल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र अंतर्राजीय सीमा पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों को लेकर उत्तरकाशी और देहरादून के अधिकारियों के साथ बेहत्तर समन्वय को लेकर बैठक आयोजित की जा चुकी है।

इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनैतिक दलों को सभी प्रकार की अनुमति ‘सुविधा ऐप’ के माध्यम से प्रदान की जानी है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मतगणना के दिन परिसर में कनेक्टिविटी के लिए 2 समांतर नेटवर्क तथा चिकित्सा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होंने डाईस वेब सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला में अब तक कर्मचारियों का अपलोड किए गए डाटा के संदर्भ में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्युत बोर्ड को इस दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल शक्ति विभाग को पर्याप्त पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाने को भी कहा।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज,उपमण्डलाधिकारी शिमला (शहरी) भानु गुप्ता, उपमण्डलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित