चक्की नदी में आई बाढ़: पोकलेन मशीन बाढ़ में डूबी

 चक्की नदी में आई बाढ़: पोकलेन मशीन बाढ़ में डूबी 


पठानकोट : नरेन्द्र निंदी / 

पहाड़ों में रात से पूरा दिन चल रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां रह तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है वहीं पंजाब हिमाचल प्रदेश मध्य बहती चक्की नदीं पूरे उफान पर है। लगातार चलती भारी बरसात के कारण चक्की नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। इस बाढ़ की चपेट में पठानकोट-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के चक्की पुल के निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन भी आ गई। हालात कुछ ऐसे बने की रोज की भांति बीते कल शाम को भी पुल निर्माण के लिए बनाए जा रहे पिल्लरों के कार्य पर लगी पोकलेन मशीन रात को वहीं थी जबकि सुबह तेज बारिश के चलते अचानक चक्की नदी में पानी बढ़ गया। किसी को चक्की में पुल निर्माण कार्य में साजो सामान तक निकालने का मौका ही नहीं तेज बहाव के पानी ने दिया। चक्की नदी पूरा दिन पूरे ऊफान पर होने कारण अभी यह पता नहीं चल रहा कि पुल निर्माण पर चलते कार्य के लिए साजो सामान का कितना नुकसान हुआ है। दूसरी ओर पंजाब -हिमाचल प्रदेश मध्य चलती नेरोगेज रेलगाड़ी के रेलवे ट्रैक पुल जो बाढ़ कारण बह गया था का निर्माण चल रहा है जो अंतिम चरण पर पहुंच गया है मगर अब इस बाढ़ का उस पर भी असर देखने को मिल रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त