स्वीप टीम अर्की ने युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

 स्वीप टीम अर्की ने युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक


ज़िला सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अर्की के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अर्की में आयोजित चार दिवसीय ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवा खिलाड़ियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

स्वीप कार्यक्रम के अर्की के नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं का मतदान में भाग लेना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि युवाओं का कर्तव्य भी है।

सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य ने इस अवसर पर कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है और वे प्रथम अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, ऐसे युवा वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कर लें। उन्होंने सभी पात्र युवा आईटीआई प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

 इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य अजय ठाकुर और आईटीआई निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) प्रभारी शिशुपाल शर्मा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक