गौंसपुरा पार्क वैल्फेयर सोसायटी द्वारा आंखों का निशुल्क चैकअप कैंप लगाया

गौंसपुरा पार्क वैल्फेयर सोसायटी द्वारा आंखों का निशुल्क चैकअप कैंप लगाया


माहिर डाक्टरों द्वारा 565 मरीजों का किया गया चैकअप, दी गई निशुल्क दवाईयां

बटाला, 27 मार्च (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):  आज गौंसपुर पार्क वैल्फेयर सोसायटी द्वारा गुरमीत चंद के नेतृत्व में स्थानीय गौंसपुरा में आंखों का निशुल्क चैकअप कैंप लगाया गया जिसमें रूबी नैलसन मैमोरियल अस्पताल के माहिर डाक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों का निशुल्क चैकअप किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रतिनिधि गुरमीत चंद ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय समय पर जरुरतमंद लोगों की भलाई हेतु विभिन्न कार्य किए जाते हैं और आज इसी श्रृंखला के तहत उनकी सोसायटी द्वारा गौंसपुरा में निशुलक आंखों के चैकअप कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें रूबी नैलसन मैमोरियल अस्पताल के माहिर डाक्टर जैकअब प्रभाकर व उनकी टीम द्वारा 565 मरीजों की आंखों का चैकअप किया गया और उन्हें निशुल्क दवाईयां भी दी गई। उन्होंने कहा कि 110 मरीजों की आंखों के आप्रेशन उनकी सोसायटी द्वारा करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी जरुरतमंद लोगों की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहेगी। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त हीरा लाल, नंद लाल, तरसेम लाल, एकदास आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक